{"_id":"69693f2511864432a600a4d6","slug":"leh-all-ladakh-goba-association-delegation-meet-with-chief-secretary-aashish-kundra-srinagar-news-c-264-1-sr11004-109013-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: ऑल लद्दाख गोबा एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: ऑल लद्दाख गोबा एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
ऑल लद्दाख गोबा एसोसिएशन ने प्रशासनिक सहयोग की मांग की, मुख्य सचिव को मांगों का ज्ञापन सौंपा, स्
लेह। नुब्रा, चांगथांग, लेह और शाम क्षेत्रों के 116 राजस्व गोबाओं एवं नामदारों का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल लद्दाख गोबा एसोसिएशन ने गांव प्रमुखों से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग को लेकर लद्दाख के मुख्य सचिव को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा है।
अपने ज्ञापन में एसोसिएशन ने सरकार और स्थानीय जनता के बीच जमीनी स्तर पर प्रशासनिक एवं सामाजिक कड़ी के रूप में गोबाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है।
मुख्य मांगों में गोबाओं के मानदेय में वृद्धि शामिल है। वर्तमान में गोबाओं को मात्र 2,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जिसे बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ती प्रशासनिक जिम्मेदारियों के मद्देनजर अत्यंत अपर्याप्त बताया गया है। एसोसिएशन ने गोबाओं की गरिमा और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानदेय में उचित वृद्धि की अपील की है।
विज्ञापन
एक अन्य प्रमुख मुद्दा नियुक्ति और निरंतरता से जुड़ी ऊपरी आयु सीमा का है। एसोसिएशन का कहना है कि आयु सीमा के कारण कई अनुभवी और विश्वसनीय गोबा, जिन पर समुदाय का गहरा विश्वास है और जिनके पास संस्थागत अनुभव है, अयोग्य हो जाते हैं। संस्था ने पारंपरिक व्यवस्था में अनुभव के महत्व का हवाला देते हुए ऊपरी आयु सीमा में छूट या शिथिलता की मांग की है। संवाद