फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Alizer Joldent, College Students, Workshop

Srinagar News: कार्यशाला में वीडियोग्राफी और एडिटिंग के गुर सीखेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
Leh, Alizer Joldent, College Students, Workshop
ईजेएमसी मास कम्युनिकेशन के छात्र आवासीय कार्यशाला के लिए रवाना, हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता विभाग, एलाइजर जोल्डन मेमोरियल कॉलेज (ईजेएमसी) लेह के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला मंगलवार को शुरू हुई। पांच दिवसीय ‘बियॉन्ड द फ्रेम’ कार्यशाला में विद्यार्थी विकास संचार, वीडियोग्राफी और एडिटिंग के गुर सीखेंगे।

यह कार्यशाला नई दिल्ली स्थित चरखा डेवलपमेंट कम्युनिकेशन नेटवर्क की ओर से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण और विुअल स्टोरीटेलिंग के व्यावहारिक कौशल से सुसज्जित करना है। कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को लेकर जा रही बस को ईजेएमसी की प्राचार्य प्रोफेसर स्टैंजिन यांगडोल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक परिवर्तन के लिए मीडिया को एक प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को वास्तविक मुद्दों से जुड़कर जिम्मेदार कहानी कहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण के माध्यम से जेंडर, विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समझने और प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतिभागियों को फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं जैसे कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट, शूटिंग तकनीक और वीडियो एडिटिंग में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे प्रभावशाली और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कंटेंट तैयार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी मानस रस्तोगी इस कार्यशाला के संसाधन व्यक्ति के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चरखा डेवलपमेंट कम्युनिकेशन नेटवर्क की टीम का नेतृत्व सीईओ चेतना वर्मा कर रही हैं जो संगठन के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पूरी कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और मेंटरिंग करेंगी। विद्यार्थियों के साथ मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष हाजिरा बानो तथा सहायक प्रोफेसर मोहम्मद अली खान भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed