{"_id":"69a4994b6b53e6d4410b63d0","slug":"leh-alizer-jolden-memorial-studetns-tour-educational-srinagar-news-c-264-1-sr11004-109896-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: ईजेएम कॉलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: ईजेएम कॉलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन
पीएम-उषा के तहत ईजेएम कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न, स्रोत – सूचना विभाग
लेह। एलाइजर जोल्डन मेमोरियल (ईजेएम) कॉलेज लेह के छात्रों ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजित दस दिवसीय शैक्षणिक एक्सपोजर एवं फील्ड लर्निंग विजिट संपन्न की।
पांचवें सेमेस्टर के 12 छात्रों का एक दल विभागाध्यक्ष डॉ. यांगचन डोलमा तथा सहायक प्रोफेसर जसप्रीत सिंह के साथ इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और पेशेवर अनुभव प्रदान करना था। इस दौरान छात्रों ने दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल वर्क और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के संकाय सदस्यों से संवाद किया तथा समाज कार्य में उच्च शिक्षा के अवसरों और फील्डवर्क पद्धतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
फील्ड विजिट के तहत छात्रों ने दिल्ली और नोएडा स्थित विभिन्न सामाजिक विकास संगठनों का दौरा किया जहां उन्हें बाल संरक्षण, समावेशी शिक्षा, एचआईवी/एड्स जागरूकता, महिला सशक्तीकरण तथा पुनर्वास कार्यक्रमों के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिली। विभाग ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण ने कक्षा शिक्षण को वास्तविक फील्ड अनुभव से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा छात्रों की पेशेवर दक्षताओं को सुदृढ़ किया। संवाद