फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Aam Aadmi Party, Leaders Meet with Ladakh Bodh Sangh

Srinagar News: लद्दाख की मांगों के समर्थन में आप लेह इकाई को भंग करने का निर्णय

विज्ञापन
Leh, Aam Aadmi Party, Leaders Meet with Ladakh Bodh Sangh
लद्दाख की सामूहिक मांगों के समर्थन में आम आदमी पार्टी लेह जिला इकाई को भंग करने का निर्णय, स्रो
लेह। आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई ने लद्दाख बौद्ध संघ के अध्यक्ष को जिला पार्टी इकाई को भंग करने का निर्णय कुछ शर्तों के साथ सोमवार को सौंपा। यह निर्णय लद्दाख बौद्ध संघ के अध्यक्ष की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव के प्रत्युत्तर में लिया गया है।
विज्ञापन

पार्टी के जिला संयोजक त्सेतन और ताशी लामो ने संघ के अध्यक्ष से मुलाकात की। त्सेरिंग दोरजे लकरूक की ओर से लद्दाख में सभी राजनीतिक दलों को भंग कर लेह एपेक्स बॉडी के तहत एकजुट होने की अपील के प्रति आम आदमी पार्टी ने सराहना की। पार्टी ने कहा कि क्षेत्र की सामूहिक मांगों को मजबूती देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी ने यह भी उल्लेख किया कि इन मांगों के लिए किए गए संघर्ष में चार लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं। कई लोग घायल हुए हैं। कई लद्दाखी वर्तमान में जेल में हैं जिनमें सोनम वांगचुक भी शामिल हैं। ऐसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील समय में आम आदमी पार्टी का मानना है कि एकता न केवल नैतिक जिम्मेदारी है बल्कि अत्यंत आवश्यक भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed