फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, 10 Peoples Depart For Delhi, Will Participate in PM Vishwakarma Exhibition

Srinagar News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी के लिए लद्दाख से 10 लाभार्थी नई दिल्ली रवाना

विज्ञापन
Leh, 10 Peoples Depart For Delhi, Will Participate in PM Vishwakarma Exhibition
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी के लिए लद्दाख से 10 लाभार्थी नई दिल्ली रवाना, स्रोत – सूचना व
लेह। लद्दाख के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत चयनित 10 लाभार्थियों को उनके साथियों नई दिल्ली के लिए बुधवार को रवाना किया।
विज्ञापन

17 से 31 जनवरी तक नई दिल्ली के डीली हाट, आईएनए में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी में ये सभी भाग लेंगे।
इस दौरान फ्लैग-ऑफ समारोह का नेतृत्व केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक एम. अशरफ भट्ट ने किया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह कार्यक्रम देशभर के पारंपरिक कारीगरों को बाजार से जोड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच प्रदान करने का अवसर देगा। लद्दाख का प्रतिनिधिमंडल इस प्रदर्शनी में क्षेत्र की समृद्ध कारीगरी विरासत का प्रदर्शन करेगा जिसमें गुड़िया एवं सॉफ्ट टॉय निर्माण, पत्थर की नक्काशी, लकड़ी की शिल्पकला, प्राचीन धातु कला, पश्मीना और कालीन बुनाई तथा हथकरघा उत्पाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed