{"_id":"63f712248365967a760a6343","slug":"landslide-in-kulgam-house-and-some-shops-damaged-at-damhal-hanjipora-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम: दमहाल हांजीपोरा में भूस्खलन, घर-दुकानें क्षतिग्रस्त, प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर ले पहुंचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम: दमहाल हांजीपोरा में भूस्खलन, घर-दुकानें क्षतिग्रस्त, प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर ले पहुंचाया गया
Thu, 23 Feb 2023 01:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:35 PM IST
सार
दमहाल हंजीपोरा के नूराबाद इलाके में गुरुवार को भूस्खलन हुआ है। इससे एक आवासीय मकान और कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
विज्ञापन
Kulgam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के दमहाल हंजीपोरा के नूराबाद इलाके में गुरुवार को भूस्खलन हुआ है। इससे एक आवासीय मकान और कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि नूराबाद में भूस्खलन हुआ है, जिसमें फैयाज अहमद हाजम और अब्दुल मजीद हाजम की लगभग तीन से पांच दुकानों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही कुलगाम जिला प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन कुलगाम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम नूराबाद बशीर-उल-हसन ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित तहसीलदार मौके पर गए। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। मलबे को हटाने के लिए काम जारी है।
विज्ञापन