{"_id":"6929fe74dbdc84ccc90e4bcb","slug":"ladakh-it-secretary-shashanka-khala-held-meeting-srinagar-news-c-264-1-sr11004-107908-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आईटी सचिव ने लद्दाख में संशोधित भारत नेट परियोजना की प्रगति जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आईटी सचिव ने लद्दाख में संशोधित भारत नेट परियोजना की प्रगति जानी
विज्ञापन
आईटी सचिव शशांका आला ने लद्दाख में संशोधित भारत नेट परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, स्रोत — स
- फोटो : reasi news
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव शशांका आला ने पूरे केंद्रशासित प्रदेश में संशोधित भारत नेट परियोजना की चल रही प्रगति का आकलन करने के लिए एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
सचिव ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज की ओर से दिलीप बिल्डकॉन के सहयोग से किए जा रहे भौतिक सर्वेक्षण कार्यों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत नेट पहल को लद्दाख के दूरस्थ, दुर्गम और कनेक्टिविटी से वंचित क्षेत्रों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है ताकि क्षेत्र की सभी समुदायों को समान और विश्वसनीय डिजिटल पहुंच सुनिश्चित हो सके।
लद्दाख में मजबूत और आधुनिक डिजिटल अवसंरचना विकसित करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सचिव ने कहा कि संशोधित भारत नेट का क्रियान्वयन कनेक्टिविटी बढ़ाने, सेवाओं की आपूर्ति में सुधार करने और पूरे केंद्रशासित प्रदेश में डिजिटल सशक्तीकरण को सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।