{"_id":"64fac667055a4d8aa9020773","slug":"ladakh-election-ladakh-autonomous-hill-development-council-election-to-held-on-october-4-new-notification-iss-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: 4 अक्तूबर को होंगे लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव, SC के आदेश के बाद नई अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh: 4 अक्तूबर को होंगे लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव, SC के आदेश के बाद नई अधिसूचना जारी
Fri, 08 Sep 2023 12:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:48 PM IST
सार
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के लिए चुनाव चार अक्तूबर को होंगे। 30 सदस्यीय एलएएचडीसी की 26 सीटों पर मतदान होगा। एलएएचडीसी कारगिल 2003 में अस्तित्व में आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लद्दाख प्रशासन ने कारगिल क्षेत्र में पांचवें लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) के चुनाव के लिए एक नए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, चार अक्तूबर को चुनाव होंगे। 30 सदस्यीय एलएएचडीसी की 26 सीटों पर मतदान होगा। एलएएचडीसी कारगिल 2003 में अस्तित्व में आया था।
विज्ञापन
नई अधिसूचना के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। इसमें कहा गया है कि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन
8 अक्तूबर को होगी वोटों की गिनती
चार अक्तूबर को मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा। अधिसूचना में आगे कहा गया है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर से पहले पूरी कर ली जानी चाहिए। इसके बाद आठ अक्तूबर को वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के आधिकारिक ई-गजट में अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से लागू होगी और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। आचार संहिता पूरे कारगिल जिले में लागू होगी।
पिछली अधिसूचना के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने एलएएचडीसी के चुनाव 10 सितंबर को होने थे और इसकी मतगणना 14 सितंबर को होनी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। शीर्ष अदालत ने सात दिनों के भीतर नई अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया था।
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्ला की पीठ ने लद्दाख प्रशासन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायाधीश पीठ ने यह भी कहा है कि जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) को 'हल' चुनाव चिन्ह की हकदार है।
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के लिए अक्तूबर में चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। वहीं, एक देश एक चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को संसद में आने दिया जाए। फिर हम देखेंगे कि इस पर क्या कर सकते हैं।
#WATCH यह अधिसूचित किया गया है, चुनाव होंगे और मुझे लगता है कि अक्टूबर महीने में वोटिंग कराई जाएगी: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर pic.twitter.com/3iOn3OYCnS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2023