{"_id":"6929fc580e8b8c10b80ac621","slug":"kupwara-mega-unclaimed-deposit-camp-aware-the-peoples-srinagar-news-c-10-lko1027-773316-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा अनक्लेम्ड डिपॉजिट कैंप : कुलगाम के लोगों के खातों में वापस आए 7.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा अनक्लेम्ड डिपॉजिट कैंप : कुलगाम के लोगों के खातों में वापस आए 7.20 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार लीड बैंक ऑफिस कुलगाम ने शुक्रवार को जिला मिनी सचिवालय में एक मेगा अनक्लेम्ड डिपॉजिट सेटलमेंट एवं जागरूकता कैंप आयोजित किया। इस दौरान कुल 34 निष्क्रिय खातों का निपटारा किया गया और दावेदारों को 7.20 लाख रुपये की राशि सौंपकर तत्काल आर्थिक राहत प्रदान की गई।
इस कैंप का उद्देश्य लोगों को उनके बिना दावा किए गए एवं निष्क्रिय बैंक जमा राशि, बीमा राशि, डिविडेंड, शेयर और अन्य लंबे समय से लंबित वित्तीय संपत्तियों को वापस दिलाना था। कैंप में जम्मू-कश्मीर बैंक अनंतनाग के जोनल हेड खावर मेहराज हांडू, कुलगाम क्लस्टर हेड सैयद तसदुक मदनी, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लीड डवलपमेंट ऑफिसर सुबिन कुंडल, नाबार्ड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर रौफ अहमद जरगर सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी और एलआईसी तथा पीएनबी मेटलाइफ जैसी प्रमुख बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने मौके पर ही बिना दावा की गई राशि और निष्क्रिय वित्तीय उपकरणों से संबंधित दावों को दर्ज करने में लोगों का मार्गदर्शन किया, जिससे अधिकांश औपचारिकताएं कैंप में ही पूरी हो गईं। कार्यक्रम में जिला प्रशासन कुलगाम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों की सराहना की तथा वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और लोगों को उनका हक वापस दिलाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। संवाद