{"_id":"62c7c3fee392ce01991cd64e","slug":"kupwara-infiltration-attempt-on-loc-foiled-one-infiltrator-killed-one-army-jawan-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा: LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, घुसपैठिया मार गिराया, जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा: LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, घुसपैठिया मार गिराया, जवान शहीद
Fri, 08 Jul 2022 12:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:46 PM IST
सार
कुपवाड़ा में एलओसी पर सेना के जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है। इस दौरान गोलीबारी में एक जवान भी घायल हो गया। जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
loc
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में एलओसी पर शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया है। सेना के जवानों ने यहां एक घुसपैठिए को मार गिराया है। इस दौरान एक जवान भी घायल हुआ। इलाज के लिए जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है, जबकि अन्य आतंकवादी की तलाश जारी है। इस दौरान 6 जेएके राइफल के सेना के जवान जसवीर सिंह को भी गोली लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मारे गए घुसपैठिए के कब्जे से एक एके-47, चार पिस्तौल, तीन एके-47 मैगजीन, तीन पिस्टल मैगजीन, पांच हथगोले, पाकिस्तानी मुद्रा और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन