फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kumaon Literature Festival in Srinagar today various film personalities including Divya Dutta to attend

Literature Fest: श्रीनगर में कुमाऊं साहित्य महोत्सव शुरू, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन

Wed, 19 Oct 2022 12:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 12:27 PM IST
सार

श्रीनगर में दो दिवसीय कुमाऊं साहित्य महोत्सव आज से शूरू हो गया है। केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Kumaon Literature Festival in Srinagar today various film personalities including Divya Dutta to attend
Kumaon Literary Festival - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में कुमाऊं साहित्य महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव देश के प्रसिद्ध लेखकों, कवियों, विचारकों को कला, संस्कृति और साहित्य का जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है और लोगों को नए विचारों और दृष्टिकोणों का पता लगाने का अवसर प्रदान करता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर समृद्ध साहित्यिक परंपरा का घर है, जो कई सदियों से चली आ रही है और ज्ञान की हमारी खोज जारी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, कला, साहित्य, सिनेमा और संगीत को पुनर्जीवित करने और बढ़ावा देने के लिए पिछले दो वर्षों से समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
उप राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक पुनर्जागरण देख रहा है। हमारी प्राचीन साहित्यिक संस्कृति और मूल्य समृद्ध और विविध हैं और हमेशा हमें शांति, सह-अस्तित्व और भाईचारे के मार्ग पर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति को जीवन का एक तरीका और लोगों की आकांक्षाओं और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन को प्रतिबिंबित करने वाला दर्पण बताते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि कला, विरासत स्थलों आदि के रखरखाव और प्रचार में स्थानीय कलाकारों और लोगों को हितधारकों के रूप में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध लेखकों और विचारकों के योगदान को याद करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि हमारे महान राष्ट्र का सांस्कृतिक लोकाचार अनादि काल से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कहानी कहने से लेकर शास्त्रीय भारतीय संगीत तक, जम्मू कश्मीर विभिन्न रचनात्मक माध्यमों की भूमि है।

जम्मू कश्मीर के लेखकों ने भारत के सांस्कृतिक इतिहास को समृद्ध किया है। मुझे विश्वास है कि लेखकों की नई पीढ़ी इसे और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगी।   लेखक और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. विवेक देबरॉय ने कश्मीर की साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर बात की।

उन्होंने कश्मीर और शारदा पीठ कनेक्शन पर भी प्रकाश डाला। वयोवृद्ध फिल्म निर्माता राहुल रवैल ने कश्मीर में फिल्म निर्माण के गौरवशाली दिनों को देखने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कुमाऊं साहित्य महोत्सव की सह-संस्थापक आशा बत्रा ने कहा कि हमें कुमाऊं साहित्य महोत्सव के कश्मीर संस्करण का आयोजन करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने उत्सव को समर्थन देने के लिए केंद्र शासित प्रदेश सरकार का भी आभार व्यक्त किया।

युवा लेखकों को सही मंच देने के लिए प्रतिबद्ध

उप राज्यपाल ने कश्मीरी, पहाड़ी, गोजरी, डोगरी, पंजाबी सहित स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी बात की। कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली युवा लेखकों की क्षमता का दोहन करने के लिए सही मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले साल शुरू की गई जम्मू और कश्मीर की फिल्म नीति का जिक्र करते हुए कहा कि इस नीति ने यूटी के सुरम्य स्थानों में फिल्मों की शूटिंग की सुविधा प्रदान की गई है और बॉलीवुड का 70-80 के दशक का स्वर्ण युग वापसी कर रहा है।



प्रशासन ने शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर में सिनेमा हॉल शुरू कर दिए हैं और हर जिले में सिनेमा हॉल शुरू करने के प्रयास जारी हैं। इस साल सितंबर तक रिकॉर्ड 1.60 करोड़ पर्यटक जम्मू-कश्मीर आए थे जो अपने आप में एक जीवंत जम्मू-कश्मीर का प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed