फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kulgam encounter continues on the second day, two soldiers martyred, two terrorists killed

Operation Gudder: कुलगाम के जंगलों में दूसरे दिन भी घमासान जारी; सेना की जवाबी कार्रवाई में अब तक दो आतंकी ढेर

Tue, 09 Sep 2025 12:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 09 Sep 2025 12:29 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुडर जंगल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी रही, जिसमें अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। इस कार्रवाई में सेना के दो जवान बलिदान हुए, जबकि एक मेजर घायल हुआ है।

 

विज्ञापन
Kulgam encounter continues on the second day, two soldiers martyred, two terrorists killed
ऑपरेशन गुडर - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुडर जंगल क्षेत्र में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस मुठभेड़ में अब तक दो जवान बलिदान, एक आर्मी मेजर घायल, और दो आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी मूल का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी की सटीक जानकारी मिलने के बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुडर जंगल में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर जब सुरक्षाबलों ने चुनौती दी, तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में सुबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। घायल मेजर का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने अपने ट्वीट में लिखा:
देश की सेवा में बलिदान हुए वीर जवान सुबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु को हम नमन करते हैं। उनकी वीरता और बलिदान हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन गुडर' नाम दिया गया है। सेना ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान स्थानीय के रूप में हुई है, जबकि दूसरा पाकिस्तानी आतंकी बताया जा रहा है, जिसका कोडनेम 'रहमान भाई' था।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी दोनों बलिदान जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा, इन जवानों का बलिदान, साहस और देशभक्ति हमें हमेशा गर्व और प्रेरणा देगा। ऑपरेशन अभी जारी है, और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed