फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kashmiri people struggle to restore special status of state: Soz

कश्मीरी अवाम का संघर्ष राज्य के विशेष दर्जे की बहाली के लिए : सोज

विज्ञापन
Kashmiri people struggle to restore special status of state: Soz
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सैफुद्दीन सोज ने वीरवार को एक बार फिर दोहराया कि कश्मीर की जनता स्टेटहुड के लिए नहीं बल्कि अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब केंद्र सरकार कश्मीर के लोगों को अलग-थलग करने के लिए सब कुछ कर रही है ऐसे में कश्मीर की मुख्य पार्टियों की एकजुटता एक स्वागत योग्य उपाय है। सोज ने कहा कि उनकी राय में कश्मीर मुख्यधारा की पार्टियों के बीच हितों का टकराव नहीं है और कश्मीर राजनीतिक वर्ग इस तथ्य से सचेत है कि वास्तव में इस महत्वपूर्ण मोड़ पर जो मायने रखता है वह कश्मीर राजनीतिक मुख्यधारा दलों की एकजुटता है।
विज्ञापन

सोज ने कहा कि इस बीच कुछ लोग स्टेटहुड की बहाली का समर्थन करके भ्रम पैदा कर रहे हैं। ये लोग जानबूझकर कश्मीर के लोगों का ध्यान भटका रहे हैं, जो कि असल में भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर राज्य के विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग जानते हैं कि उनके पास एक कारण है जिसके लिए संघर्ष की जरूरत है। सोज ने कहा कि लोगों के जीवन में यह संघर्ष है जो मायने रखता है और कश्मीर के लोग राजनीति के इस पहलू के प्रति जागरूक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed