फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kashmir will increase 1050 beds in a week

कश्मीर में एक सप्ताह में 1050 बेड बढ़ेंगे

विज्ञापन
Kashmir will increase 1050 beds in a week
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक सप्ताह में कश्मीर संभाग में ऑक्सीजन की सुविधा से युक्त 1050 बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कश्मीर संभाग के वरिष्ठ डाक्टरों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर उन्होंने संकट की इस घड़ी में मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य ढांचों में बढ़ोतरी के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता कोरोना चेन को तोड़ना की है, जिसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है ताकि बेशकीमती जान बचाई जा सके। उन्होंने जरूरत के हिसाब से एंबुलेंस सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही धर्म गुरुओं से अपील की कि वे कोरोना एसओपी का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करें। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए ताकि मृत्यु दर को कम किया जा सके। कोरोना की जांच तथा कांटैक्ट ट्रेसिंग पर भी ध्यान केंद्रित किया जाए। ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन की तैनाती की जाए। श्रीनगर में 36 मोबाइल वैन फिलहाल तैनात किए गए हैं, जिन्हें भविष्य में बढ़ाया जाएगा। उन्होंने ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य संस्थानों में प्रचुर मात्रा में इसकी उपलब्धता हो। उन्होंने नए ऑक्सीजीन प्लांट में सिलिंडर का पर्याप्त स्टाक भी रखने को कहा।
विज्ञापन

मेधावी मेडिकल स्नातक भी लगाए जाएंगे
बैठक में उप राज्यपाल ने स्वास्थ्य सेक्टर में मानव प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए मेधावी मेडिकल स्नातकों को रखने को कहा। सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ से संपर्क में रहने को कहा ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सकें। उन्होंने कोरोना महामारी के नियंत्रण में पूरे चिकित्सा समुदाय के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed