{"_id":"624ad3bdda08127e542cb419","slug":"kashmir-terrorist-attack-crpf-jawan-killed-another-injured-in-terrorist-attack-in-srinagar-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Terrorist Attack: श्रीनगर में आतंकी हमला, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद-दूसरा घायल, नौशेरा में घुसपैठिया मारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Terrorist Attack: श्रीनगर में आतंकी हमला, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद-दूसरा घायल, नौशेरा में घुसपैठिया मारा गया
Mon, 04 Apr 2022 05:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 04 Apr 2022 05:37 PM IST
सार
श्रीनगर के लाल चौक के पास आतंकियों ने सीआरपीएफ पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया है और एक अन्य घायल हो गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में हुए आतंकी हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
श्रीनगर के लाल चौक से सटे मायसूमा इलाके में सोमवार को आतंकियों की ओर से किए गए दिनदहाड़े हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल है। वहीं, राजोरी जिले के नौशेरा में एलओसी से घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। आतंकी से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
श्रीनगर शहर के बीचोंबीच स्थित लाल चौक से सटे मायसूमा इलाके में सोमवार दिनदिहाड़े आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर ताबड़तोड़ फ ायरिंग की। इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल रेफ र किया गया।
विज्ञापन
एसएमएचएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्ष डॉ. कंवरजीत सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ जवान विशाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे एक गोली लगी थी। दूसरे जवान की हालत स्थिर है और उसे इलाज के लिए सेना के बादामीबाग स्थित 92 बेस अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
हमले के तुरंत बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया और हमलावरों को तलाशने के लिए एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। काफी दिनों बाद आतंकियों ने शहर में फायरिंग कर हमले को अंजाम दिया है।
वहीं, जम्मू संभाग में राजोरी के नौशेरा सेक्टर में रविवार देर रात घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि रात में एलओसी पर संदिग्ध हरकत देखने के बाद सतर्क जवानों ने पाया कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की फिराक में है।
जवानों ने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। हथियार भी मिले हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई आतंकी मौके का फायदा उठाकर दाखिल न हो गया हो।
सुरक्षाबलों पर हमला की साजिश रचने वाला आतंकी गिरफ्तार
सोपोर के रफियाबाद के लदूरा इलाके में सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान में लश्कर के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसे सीमा पार बैठे उसके आकाओं द्वारा सुरक्षा बलों के जवानों और राजनीतिक नेताओं पर हमले की योजना बनाने का काम सौंपा गया था। आतंकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एजेंसियां उससे पूछताछ भी कर रही है।