फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kashmir leaders angry over fashion show during Ramzan, CM seeks report

Srinagar : रमजान के दौरान गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो पर कश्मीर के नेता नाराज, सीएम उमर ने तलब की रिपोर्ट

Mon, 10 Mar 2025 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 12:50 AM IST
सार

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फैशन शो के कारण स्थानीय लोगों की संवेदनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन
Kashmir leaders angry over fashion show during Ramzan, CM seeks report
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah

विस्तार

रमजान माह में गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो से कश्मीरी नेता नाराज हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फैशन शो के कारण स्थानीय लोगों की संवेदनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन


फैशन शो 7 मार्च को शिवान और नरेश नाम के डिजाइनर लेबल की तरफ से आयोजित किया गया। यह इवेंट स्की एंड एप्रेस स्की 2025 महोत्सव का हिस्सा है। इसमें कला प्रिंट्स से सजी ड्रेस पहनकर मॉडल्स ने गुलमर्ग के बर्फीले इलाके में रनवे पर परेड की थी। मॉडल्स के पहने गए कपड़ों के कारण लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट जल्द ही मिलने की उम्मीद है। हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लिखा, घिनौना। लिखा है कि घाटी को उसकी पवित्रता के लिए जाना जाता है, इसे कैसे सहन किया जा सकता है। उन्होंने आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ राष्ट्रीय कांग्रेस नेता आगा रुहुल्ला ने एक्स पर लिखा, गुलमर्ग की तस्वीरें चौंकाने वाली हैं। यह पर्यटन के भेष में सांस्कृतिक आक्रमण जैसा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने एक्स पर लिखा, इस तरह का इवेंट इस समय आयोजित करना उचित नहीं था।


मुख्यमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट
सदमे और गुस्से को पूरी तरह से समझा जा सकता है। गुलमर्ग में अश्लील फैशन शो की जो तस्वीरें मैंने देखी हैं, वे स्थानीय संवेदनशीलता की उपेक्षा करती हैं, वह भी इस पवित्र महीने के दौरान। मेरा कार्यालय स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है, और मैंने अगले 24 घंटों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई, जैसा उचित होगा, की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed