Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kargil, STC Kargil, Won Medals, Taiqwando Championship

Srinagar News: एसटीसी कारगिल ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीती बेस्ट पार्टिसिपेशन ट्रॉफी

विज्ञापन
Kargil, STC Kargil, Won Medals, Taiqwando Championship
एसटीसी कारगिल ने ऑल इंडिया इंटर साई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया, स्रोत – सोश
कारगिल। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर कारगिल ने 2 से 4 फरवरी तक पटना में आयोजित ऑल इंडिया इंटर साई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में 17 खिलाड़ियों के दल में नौ लड़कियां और आठ लड़के शामिल थे। कोच मोहम्मद अली, कोच परवीन कुमार और लेडी वार्डन बिल्किस बानू के मार्गदर्शन में टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। एसटीसी कारगिल ने बेस्ट पार्टिसिपेशन ट्रॉफी अपने नाम की और कुल 10 पदक जीते। इनमें एक स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। देसल आंगमो ने स्वर्ण, जहरा बतूल, शबनम जहरा, परवीन निस्सा और फातिमा शनाज ने रजत जबकि जहरा बतूल, समाना बतूल, फरीना बतूल और काचो मुमताज अली ने कांस्य पदक जीते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article