{"_id":"6a02cad1cdec897876018f70","slug":"jco-sacrifice-from-fall-during-past-in-rafiabad-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: राफियाबाद में गश्त के दौरान हादसा, सेना के जेसीओ हीरा बहादुर पांडे बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: राफियाबाद में गश्त के दौरान हादसा, सेना के जेसीओ हीरा बहादुर पांडे बलिदान
Tue, 12 May 2026 12:08 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 12 May 2026 12:08 PM IST
सार
राफियाबाद के हमाम मारकूट वन क्षेत्र में गश्त के दौरान सेना के जेसीओ हीरा बहादुर पांडे का संतुलन बिगड़ने से गिरकर दुखद निधन हो गया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राफियाबाद स्थित हमाम मारकूट के वन क्षेत्र में गश्त के दौरान गिरने से सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) बलिदान हो गए। हीरा बहादुर पांडे 32 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि पांडे की पैरेंट यूनिट 3/9 जीआर थी। रात में गश्त के दौरान वे संतुलन खोकर गिर गए। इससे गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रफियाबाद के ऊपरी जंगली इलाके दुर्गम भूभाग के लिए जाने जाते हैं। सुरक्षा बल अक्सर यहां गश्त करते हैं।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे माैत
श्रीनगर के लसजन बाईपास पर ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की माैत हो गई। नाका चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। लसजन के पास सुरक्षाकर्मी नाका ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान ब्रेन निशात निवासी बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और सीधे जवान से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन