{"_id":"695eba5b461b6465900163d2","slug":"jashan-e-fatah-organised-srinagar-news-c-264-1-sr11004-108823-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: -22 डिग्री सेल्सियस में सेना के ‘जश्न-ए-फतेह’ विंटर कार्निवल ने खेल भावना को दी नई ऊर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: -22 डिग्री सेल्सियस में सेना के ‘जश्न-ए-फतेह’ विंटर कार्निवल ने खेल भावना को दी नई ऊर्जा
विज्ञापन
भारतीय सेना के ‘जश्न-ए-फतेह’’ विंटर कार्निवल ने लद्दाख में खेल भावना को दी नई ऊर्जा, स्रोत – सो
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। द्रास में माइनस 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के बीच सेना की ओर से आयोजित ‘जश्न-ए-फतेह’ विंटर कार्निवल ने खेल भावना को बुधवार को नई ऊर्जा दी।
कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थानीय निवासी विशेषकर युवा वर्ग शीतकालीन खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सेना ने सामुदायिक संपर्क और युवा सहभागिता के तहत अपना वार्षिक विंटर कार्निवल शुरू किया है जो स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक जीवंत मंच प्रदान कर रहा है।
हाल ही में क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है। लोग आइस हॉकी टूर्नामेंट सहित अन्य बर्फ आधारित शीतकालीन खेलों की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि इस मौसम में कुल मिलाकर बर्फबारी अपेक्षाकृत कम रही है और वे आने वाले दिनों में और अधिक बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं ताकि शीतकालीन खेल गतिविधियां सफलतापूर्वक आयोजित की जा सकें।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने कठोर सर्दियों के दौरान खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं के विकास को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती हैं बल्कि लंबी और कठोर सर्दियों के दौरान युवाओं को सकारात्मक रूप से व्यस्त रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।