फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir Weather: Temperature reaches 21 degrees, snowfall may occur in the mountains tonight

Jammu Kashmir Weather: घाटी में तापमान पहुंचा 21 डिग्री तक, आज रात पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी; रहेंगे बादल

Sat, 28 Feb 2026 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Feb 2026 04:11 AM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Temperature reaches 21 degrees, snowfall may occur in the mountains tonight
file pic - फोटो : संवाद

विस्तार

घाटी में गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


1-3 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 4-7 मार्च को हल्के बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 10 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed