{"_id":"637dd8f9d22a2244d114fae3","slug":"jammu-kashmir-weather-srinagar-records-first-sub-zero-temperature-of-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: घाटी में शीतलहर, श्रीनगर में रात का पारा शून्य से नीचे, लेह में कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: घाटी में शीतलहर, श्रीनगर में रात का पारा शून्य से नीचे, लेह में कड़ाके की ठंड
Wed, 23 Nov 2022 01:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 23 Nov 2022 01:55 PM IST
सार
श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार रात का तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
Kashmir Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घाटी में शीतलहर जारी है। कश्मीर के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार रात का तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर में पहलगाम घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। घाटी के अन्य हिस्सों में भी रात का तापमान हिमांक बिंदू से नीचे रहा। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और काजीगुंड में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में द्रास सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
विज्ञापन
अगले दस दिन मौस शुष्क रहने का अनुमान
जम्मू शहर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.6, बटोत में 6.5, बनिहाल में 9.0 और भद्रवाह में 2.2 डिग्री रात का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 10 दिनों के दौरान जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में शुष्क और ज्यादातर धूप खिली रहने का अनुमान जताया है।