फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: two Pakistani terrorists killed during encounter.

Jammu Kashmir : मतगणना से पहले कुपवाड़ा में घुसपैठ नाकाम, मुठभेड़ के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Sun, 06 Oct 2024 01:38 AM IST
srinagar Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 01:38 AM IST
सार

मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इन आतंकियों से युद्ध जैसे हथियार मिले हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: two Pakistani terrorists killed during encounter.
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इन आतंकियों से युद्ध जैसे हथियार मिले हैं।

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सेना को शुक्रवार तड़के एलओसी पर आतंकी गतिविधि की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद सेना ने गूगलधार इलाके में कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किधा। कई स्थानों पर नाके लगाए गए। शनिवार रात करीब 8.10 बजे एलओसी पर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों के ललकारने पर आतंकियों ने एलओसी पार से दाखिल हुए आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसका जवाब सतर्क जवानों ने भी दिया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने रात में ही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। रात भर इलाके की सख्त घेराबंदी रखी गई। शनिवार तड़के रोशनी होने के साथ ही आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन पुन: शुरू किया गया। इस दौरान उन्हें इलाके में दोआतंकियों के शव बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमापार से प्रशिक्षित थे दहशतगर्द
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए एक पोस्ट में लिखा कि सैनिकों ने गुगलधार में दो आतंकियों को मार गिराया है। उनके पास से जो हाथियार व अन्य सामग्री बरामद हुई उससे अंदाजा है कि ये पाकिस्तानी आतंकी भारी हथियारों से लैस, अच्छी तरह से प्रशिक्षित और सुसज्जित थे।

मतगणना से पहले जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम

विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले जम्मू को दहलाने की साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने विफल कर दिया है। अखनूर के घरोटा इलाके में रिंग रोड के पास शनिवार को दूध के डब्बे में फिट की गई 1.7 किलोग्राम की टाइमर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिली है।
हालांकि, सुरक्षाबलों ने समय रहते इस आईईडी का पता लगाकर नष्ट कर बड़ी घटना को टाल दिया है।

शनिवार रात करीब आठ बजे घरोटा में रिंग रोड के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आईईडी केंद्रीय जेल कोट भलवाल से एक किलोमीटर और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी से मिली है।

ऐसे में पुलिस ने एहतियातन यातायात को रोक लिया था। आईईडी दूध के स्टील के एक डब्बे फिट की गई और करीब 1.7 किलोग्राम वजनी थी। आईईडी संभावित आतंकी हमले के उद्देश्य से ही रखी गई थी। जिस स्थान पर आईईडी मिली वह से कुछ ही दूरी पर कुछ झोपड़ियां व कच्चे मकान हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह टाइमर आईईडी एक डिब्बे में रखी थी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा, एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल और एसएचओ घरोटा सुनील शर्मा आदि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। मौके पर पहुंचे सेना के बम निरोधक दस्ते ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आईईडी को डिफ्यूज कर दिया।

पुलिस की ओर से रिंग रोड के आसपास विशेष जांच चल रही थी। इस दौरान यह टाइमर आईईडी मिली है। इसके पीछे क्या मंशा है। इसकी जांच की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। होगी यह जांच के दौरान ही पता चल पाएगा।
- बृजेश शर्मा, एसपी ग्रामीण

पुंछ में दो हैंड ग्रेनेड, गोलियां बरामद

जिले में तैनात सेना की 39 आरआर ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा स्थित गांव भेहरा जलास में दो चाइनीज हैंड ग्रेनेड और कुछ गोलियां बरामद कीं। इन्हें जांच के बाद नष्ट कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार दोपहर बाद सेना की 39 आरआर की तरफ से नियंत्रण रेखा के गांव भेहरा जलास में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सेना के जवानों ने एक सुनसान स्थान से दो चाइनीज हैंड ग्रेनेड और कुछ राउंड बरामद की। इसके बाद सेना द्वारा दोनों हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed