जम्मू कश्मीर: बारामुला में लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
बारामुला में पुलिस ने दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पुलिस ने दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों हाइब्रिड आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़े हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, चार पिस्तौल राउंड और एक ग्रेनेड बरामद किया गया। ये गिरफ्तारी बारामूला शहर में आतंकवादियों की गतिविधि के संबंध में विशेष सूचना पर की गई थी। आरोपियों के खिलाफ यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।
Joint forces of Baramulla Police,53 Bn CRPF & 46 RR arrested 2 Hybrid Terrorists of LeT outfit at Azadgunj Baramulla.
विज्ञापन विज्ञापन
1 Pistol,1 Pistol Magazine,4 Pistol rounds & 1 Grenade recovered;
Case under Arms & UA (P) Act registered@JmuKmrPolice@KashmirPolice@DIGBaramulla@Amod_India pic.twitter.com/AGds5gUCys— Baramulla Police (بارہمولہ پولیس) (@BaramullaPolice) August 2, 2023