{"_id":"696cde7c7aa504f9ed062602","slug":"jammu-kashmir-today-weather-cold-wave-wreaks-havoc-in-kashmir-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Today Weather: कश्मीर में ठंड का कहर, शोपियां में पारा माइनस 6.7 डिग्री तक गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Today Weather: कश्मीर में ठंड का कहर, शोपियां में पारा माइनस 6.7 डिग्री तक गिरा
Sun, 18 Jan 2026 06:52 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:52 PM IST
सार
शोपियां में न्यूनतम तापमान माइनस 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, श्रीनगर में पारा माइनस 4.7 डिग्री तक गिरा।
विज्ञापन
सोनमर्ग में बर्फबारी के बाद पहुंचे सैलानी माैसम का आनंद लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिल्ले कलां के दौरान कश्मीर में सर्दी का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद घाटी में सभी जगह तापमान 4 डिग्री तक गिरा है। रविवार को सबसे ठंडा शहर शोपियां रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में माइनस 4.7 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 जनवरी तक रहेगा। उम्मीद है कि 22 जनवरी के बाद मैदानी इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है।पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 5.4 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 4.8 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 2.2 डिग्री, पांपोर में माइनस 5.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 5.6 डिग्री, बडगाम में माइनस 4.7 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 6.1 डिग्री, बारामुला में माइनस 4.4 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 5.0 डिग्री, पुलवामा में माइनस 6.1 डिग्री, गांदरबल में माइनस 3.3 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 8.9 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 5.2 डिग्री और सोपोर में माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 5.5 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 5.7 डिग्री, बनिहाल में माइनस 2.4 डिग्री, बटोत में 3.7 डिग्री, कटड़ा में 6.6 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 1.0 डिग्री, कठुआ में 5.2 डिग्री, उधमपुर में माइनस 1.7 डिग्री, रामबन में 2.8 डिग्री, राजोरी में माइनस 0.4 डिग्री, किश्तवाड़ में 2.4 डिग्री, रियासी में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख संभाग के लेह में माइनस 8.2 डिग्री, हानले में माइनस 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन