{"_id":"654793042ee769a9b60c5233","slug":"jammu-kashmir-those-who-provide-information-about-the-culprits-of-targeted-killing-will-get-a-reward-of-rs-10-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: लक्षित हत्या के दोषियों का पता बताने वालों को मिलेगा 10 लाख का इनाम, डीजीपी ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: लक्षित हत्या के दोषियों का पता बताने वालों को मिलेगा 10 लाख का इनाम, डीजीपी ने की घोषणा
Sun, 05 Nov 2023 06:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 05 Nov 2023 06:35 PM IST
सार
पुलिस महानिदेशक ने कड़े शब्दों में कहा कि आतंकी हमला करने वालों और उनके सहयोगियों को बख्शा नहीं जाएगा। आर आर स्वैन ने नकद इनाम की घोषणा करते हुए आगे कहा कि वे इन तीन मामलों को सुलझाने के बहुत करीब हैं।
विज्ञापन
IPS officer RR Swain
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि बारामुला में पुलिस कर्मी और पुलवामा में श्रमिक की हत्यारों का पता बताने वाले को पुलिस दस लाख का इनमा देगी। पुलिस महानिदेशक ने कड़े शब्दों में कहा कि आतंकी हमला करने वालों और उनके सहयोगियों को बख्शा नहीं जाएगा। हाल ही में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने एक इंस्पेक्टर मसरूर अली पर गोली चला दी, जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलवामा के ट्रुमची नौपोरा में एक गैर-स्थानीय मजदूर मुकेश कुमार और बारामुला के पट्टन के वेलू उरलपोरा में हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद की अज्ञात आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आर आर स्वैन ने नकद इनाम की घोषणा करते हुए आगे कहा कि वे इन तीन मामलों को सुलझाने के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आतंकवादियों को वाहन और फोन उपलब्ध कराकर, आश्रय देकर या किसी भी तरह से मदद करके उनका समर्थन किया है, उनसे कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन