Terror Attack : श्रीनगर में क्रिकेट खेल रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर आतंकी ने बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
हमले में पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी पहचान मसरूर अहमद वानी के रूप में हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के ईदगाह इलाके में रविवार की शाम एक आतंकी ने क्रिकेट खेल रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर को काफी करीब से निशाना बनाते हुए एक के बाद एक, तीन गोलियां मार दीं। हमले में पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी पहचान मसरूर अहमद वानी के रूप में हुई है।
सुरक्षाबलों ने दिनदहाड़े हुए हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। हमले के बाद श्रीनगर तथा विभिन्न जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में। मोबाइल नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। श्रीनगर से बाहर निकलने वाले रास्ते पर विशेष रूप से चेकिंग की जा रही है।
आतंकी की शिनाख्त, टर्किश रिवाल्वर का इस्तेमाल
एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि हमले में शामिल आतंकी की शिनाख्त कर ली गई है। कुलगाम के बासित डार ने हमला किया है जो पिछले कुछ समय से सक्रिय है। वह सीमापार बैठे हैंडलर के इशारे पर काम कर रहा है। हमले में टर्किश रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया है। कई टीमों का गठन किया गया है जो विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हमलावर को पकड़ लिया जाएगा।खिलाड़ी सुरक्षित स्थान की तलाश में लगे भागने
श्रीनगर का ईदगाह इलाका व्यस्ततम इलाकों में से एक है। रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले में यहां अधिक भीड़ रहती है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में युवा यहां क्रिकेट खेलने आते हैं। ऐसे में दिनदहाड़े इंस्पेक्टर पर हमला से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। खिलाड़ी इधर उधर सुरक्षित स्थान की तलाश में भागने लगे।एलजी ने की निंदा, बोले-आतंकियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए, कम है। आतंकियों तथा उनके मददगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुख की इस घड़ी में सभी लोग इंस्पेक्टर के परिवार वालों के साथ खड़े हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी घटना की निंदा की है।
श्रीनगर का ईदगाह इलाका व्यस्तम इलाकों में से एक है। रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले में यहां अधिक भीड़ होती है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में युवा यहां क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचते हैं। सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर मसरूर अहमद भी रविवार को क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आतंकी खेल मैदान में आ घुसे और उन्हें एक के बाद एक गोलियां दाग कर इंस्पेक्टर मसरूर को लहूलुहान कर दिया।
हमले को अंजाम देकर आतंकी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। आनन-फानन घायल पुलिस अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आतंकियों के तलाश में जुट गई है।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को विफल किया। यहां एक आतंकवादी मारा गया। अभी ऑपरेशन चल रहा है। इससे पहले गुरुवार को कुपवाड़ा को पुलिस और सुरक्षाबलों की सयुंक्त टीम ने पांच आतंकियों को ढेर किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...