फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir Temperature drops by four degrees in two days, snowfall expected

Jammu Kashmir Today Weather: घाटी में ठंड का कहर... दो दिन में पारा गिरा चार डिग्री, बर्फबारी की संभावना

Sat, 13 Dec 2025 12:52 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 13 Dec 2025 12:52 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों में तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है, वहीं कश्मीर के ऊपरी इलाकों में शनिवार और रविवार को बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू संभाग में 19 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा, जबकि उधमपुर और रामबन में 20-21 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
jammu kashmir Temperature drops by four degrees in two days, snowfall expected
श्रीनगर में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच सुबह के समय आग तापते लोग। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

 घाटी में बीते दो दिनों में चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर संभाग में शनिवार और रविवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं जम्मू संभाग में 19 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 20 व 21 दिसंबर को उधमपुर, रामबन में हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। घाटी में सबसे कम तापमान पुलवामा में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 4.0 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 4.2 डिग्री, कोकेरनाग में 1.2 डिग्री, पांपोर में माइनस 3.0 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.4 डिग्री, बडगाम में माइनस 4.0 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 4.3 डिग्री, बारामुला में माइनस 2.3 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 3.5 डिग्री, शोपियां में माइनस 5.2 डिग्री, कुलगाम में माइनस 0.4 डिग्री, गांदरबल में माइनस 2.4 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 2.5 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 5.5 डिग्री, जोजिला पास में माइनस 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 8.6 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 9.4 डिग्री, बनिहाल में 2.4 डिग्री, बटोत में 5.7 डिग्री, कटड़ा में 9.5 डिग्री, भद्रवाह में 1.4 डिग्री, कठुआ में 7.2 डिग्री, उधमपुर में 2.6 डिग्री, रामबन में 4.4 डिग्री, सांबा में 6.1 डिग्री, राजोरी में 1.0 डिग्री, किश्तवाड़ में 4.9 डिग्री, रियासी में 6.1 डिग्री, डोडा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं लद्दाख संभाग में न्यूनतम तापमान लेह में माइनस 7.0 डिग्री, कारगिल में माइनस 6.5 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed