{"_id":"672f5a0183be4ff90304e66c","slug":"jammu-kashmir-shaukat-ahmed-mir-becomes-the-new-provincial-president-of-kashmir-national-conference-gets-new-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: शौकत अहमद मीर बने कश्मीर के नए प्रांतीय अध्यक्ष, नेशनल कॉन्फ्रेंस को मिला नया नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: शौकत अहमद मीर बने कश्मीर के नए प्रांतीय अध्यक्ष, नेशनल कॉन्फ्रेंस को मिला नया नेतृत्व
Sat, 09 Nov 2024 06:18 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 09 Nov 2024 06:18 PM IST
सार
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शौकत अहमद मीर को कश्मीर का नया प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो नासिर असलम वानी की जगह लेंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का सलाहकार नियुक्त किया गया है ।
विज्ञापन
राजनीतिक नियुक्तियां
- फोटो : @IqbalNabi15
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शनिवार को शौकत अहमद मीर को कश्मीर का नया प्रादेशिक अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। मीर जो पहले पार्टी के प्रादेशिक सचिव थे, अब कश्मीर यूनिट के नए प्रादेशिक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। पार्टी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि शौकत अहमद मीर ने नसीर आसलम वानी की जगह ली है, जिन्हें जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सज्जाद शफी जो पहले बारामूला जिला अध्यक्ष थे जो उत्तर क्षेत्र का जोनल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह जाविद अहमद डार की जगह लेंगे, जिन्हें अब्दुल्ला सरकार में मंत्री बनाया गया है। बारामूला जिला अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट शाहिद अली शाह को नियुक्त किया गया है, जो अब सज्जाद शफी उरी की जगह लेंगे। यह नियुक्तिया पार्टी संगठन को मजबूत करने और कश्मीर में अपनी राजनीतिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।
विज्ञापन