{"_id":"6872621928d265e45c0b7e07","slug":"jammu-kashmir-property-worth-rs-3-2-crore-of-three-terrorists-seized-in-ganderbal-conspirators-were-operatin-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: गांदरबल में तीन आतंकियों की 3.2 करोड़ की संपत्ति कुर्क, POK से ऑपरेट कर रहे थे साजिशकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: गांदरबल में तीन आतंकियों की 3.2 करोड़ की संपत्ति कुर्क, POK से ऑपरेट कर रहे थे साजिशकर्ता
Sat, 12 Jul 2025 06:55 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 12 Jul 2025 06:55 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गांदरबल जिले में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से सक्रिय तीन आतंकियों की 3.2 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को कोर्ट के आदेश पर कुर्क किया।
विज्ञापन
करोड़ की संपत्ति कुर्क
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले में तीन आतंकवादियों की 3.2 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार तीनों आतंकी गांदरबल के रहने वाले हैं और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार जिन आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क की गई हैं, उनकी पहचान फारूक अहमद राथर निवासी कुराग गांदरबल, नूर मोहम्मद पर्रे निवासी हटबुरा गांदरबल और मोहम्मद मकबूल सोफी निवासी खुरहामा गांदरबल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एनआईए अधिनियम के तहत नामित विशेष न्यायाधीश) की अदालत द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में तीन आतंकवादियों की कुल 9 कनाल और डेढ़ मरला भूमि कुर्क की गई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से सक्रिय तीन आतंकवादियों की 3.2 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के पुलिस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
यह खबर भी पढ़ें: Srinagar: कुख्यात ड्रग तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, आरोपी के खिलाफ कई थानों में दर्ज हैं मामले