{"_id":"645c85bfaacde9c70e08c3f9","slug":"jammu-kashmir-nia-continues-raids-at-multiple-locations-across-kashmir-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: घाटी में अलग-अलग जगहों पर NIA की रेड, आतंकी मामले में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: घाटी में अलग-अलग जगहों पर NIA की रेड, आतंकी मामले में की कार्रवाई
Thu, 11 May 2023 11:36 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 11 May 2023 11:36 AM IST
सार
आतंकवाद संबंधी मामले में घाटी के बारामुला, हंदवाड़ा, बडगाम में दस स्थानों पर एनआईए की टीम सुरक्षाबलों के साथ पहुंची। यहां पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : ANI
विस्तार
कश्मीर घाटी में दस अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को एक बार फिर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमें दल बल के साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि आतंकवाद संबंधी मामले में घाटी के बारामुला, हंदवाड़ा, बडगाम में दस स्थानों पर एनआईए की टीम सुरक्षाबलों के साथ पहुंची। यहां पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कश्मीर में अपनी कार्रवाई तेज करते हुए पाकिस्तान स्थित विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े तीन आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क कर लिया। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने आतंकी संगठनों, उनके सहयोगियों, एजेंटों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ कई स्थानों पर छापे मारकर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ऐसे मामलों में कार्रवाई करने की दिशा में एजेंसी तेजी से आगे बढ़ रही है। एनआईए ने बुधवार को हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद जैसे प्रतिबंधितआतंकी संगठनों के सदस्यों के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों की अचल संपत्तियों को कुर्क किया। पहले मामले में, एनआईए ने यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) के तहत दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरमेन में दो आरोपियों दौलत अली मुगल और इशाक पाला की अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को 15 जगहों पर की कार्रवाई
वहीं, इससे पहले मंगलवार को एनआईए ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी साजिश मामले में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में 15 स्थानों पर तलाशी ली। केंद्रीय आतंकवाद रोधी एजेंसी के अधिकारियों ने अनंतनाग में चार स्थानों पर, शोपियां में तीन, बडगाम, श्रीनगर और पुंछ में दो-दो और केंद्र शासित प्रदेश के बारामूला और राजौरी जिलों में एक-एक स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। एनआईए ने आतंकी साजिश को लेकर पिछले साल 21 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।