फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,tulip garden festival in shrinagar

श्रीनगर में आज से ट्यूलिप महोत्सव का होगा आगाज

विज्ञापन
jammu kashmir news,tulip garden festival in shrinagar
श्रीनगर। श्रीनगर में डल झील के किनारे पर ज़बरवान पहाड़ियों की गोद में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में शनिवार से 5 दिनों तक चलने वाले ट्यूलिप फेस्टिवल की शुरूआत होगी। बता दें कि इस गार्डन को 25 मार्च को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। करीब 35 हेक्टेयर पर स्थापित ट्यूलिप गार्डन में इस बार 62 प्रजातियों के करीब 15 लाख ट्यूलिप और अन्य आल.सीज़न पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ट्यूलिप गार्डन के इंचार्ज डॉ इनाम ने बताया कि पिछले वर्ष ट्यूलिप फेस्टिवल कोविड की वजह से आयोजित नहीं किया जा सका था लेकिन इस बार ?्यादा से ?्यादा पर्यटककों को आकर्षित करने के लिए ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 से 7 अप्रैल तक आयोजित किये जाने वाले ट्यूलिप फेस्टिवल में कश्मीरी लोक संगीत के साथ साथ युवा पीढ़ी के बैंड ग्रुप्स भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कश्मीरी खाने पीने के स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि पर्यटक उसका मजा ले सकें। मिली जानकारी के अनुसार उपराजयपाल मनोज सिन्हा इस फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ट्यूलिप गार्डन के खुलने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को लेकर ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि 25 मार्च का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद खास है। ज़बरवान पहाड़ियों की गोद में स्थित ट्यूलिप गार्डन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसमें 15 लाख ट्यूलिप के फूलों की 64 प्रजातियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। इतना ही नहीं एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, जब भी मौका मिलेगा, जम्मू.कश्मीर की यात्रा करें और सुंदर ट्यूलिप उत्सव के गवाह बनें। ट्यूलिप के अलावा आप जम्मू और कश्मीर के लोगों के आतिथ्य का अनुभव करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के बाद से भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 दिन में पर्यटकों की संख्या 55 हजार पहुंची
ट्यूलिप गार्डन के खुलने के 5 दिन के भीतर यहां आने वालों की संख्या 50 हज़ार के करीब थी जोकि अब 55 हज़ार के पार पहुंच गई है। इस बीच कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी एसओपी का सख्ती से पालन किया जा रहा है। डॉ. इनाम ने कहा कि कोविड को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए गए हैं। ट्यूलिप गार्डन एंट्री गेट पर टिकट काउंटर बढ़ाए गए हैं ताकि भीड़ कम हो। इसके अलावा गेट पर थर्मल स्कनिंग भी की जा रही है और गार्डन के भीतर भी जगह जगह आटोमेटिक सैनिटाइजर्स लगाए गए हैं। साथ ही जगह जगह प्ले कार्ड्स लगाए गए हैं जिन पर कोविड एसओपी के पालन के लिए सन्देश लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed