फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,touri,jammu kashmir tourism

अब बादामवारी बाग और ट्यूलिप गार्डन की महक खींचेगी पर्यटकों को

विज्ञापन
jammu kashmir news,touri,jammu kashmir tourism
श्रीनगर। 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद और 2020 में कोरोना महामारी से काफी नुकसान झेल चुके कश्मीर के पर्यटन के लिए वर्ष 2021 की शुरुआत काफी अच्छी रही। दिसंबर 2020 में हुई बर्फबारी के साथ ही देश के कोने-कोने से पर्यटकों ने कश्मीर का रुख करना शुरू कर दिया है। इस साल जनवरी से अब तक करीब 50 हजार से अधिक पर्यटक कश्मीर घूमने आ चुके हैं। अब बादामवारी बाग और ट्यूलिप गार्डन में खिले फूलों की महक पर्यटकों को खींचेगी। इनके खुलने के बाद भी पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

श्रीनगर के रैनावारी इलाके में स्थित बादामवारी बाग मौसम-ए-बहार की आमद पर रंगबिरंगे नजारे पेश करता है। बाग में चारों ओर बादाम के पेड़ों पर लगे सफेद फूल एक अलग ही नजारा पेश करते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बादामवारी बाग को शनिवार को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और इसकी शुरुआत एक दिवसीय बादामवारी फेस्टिवल के साथ की जाएगी जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि ट्यूलिप गार्डन में भी फूल खिलना शुरू हो चुके हैं और अगर मौसम गर्म रहा तो इस महीने गार्डन को भी खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है और अगर मौसम ठंडा रहा तो इसे खोलने में थोड़ी और देरी हो सकती है। ट्यूलिप गार्डन को ऐसे में अप्रैल के पहले सप्ताह में खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूलिप गार्डन में 15 लाख बल्ब लगाए
इस बार ट्यूलिप गार्डन में 62 किस्मों के करीब 15 लाख बल्ब लगाए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक पिछले वर्ष कोरोना के चलते ट्यूलिप फेस्टिवल आयोजित नहीं किया जा सका था, लेकिन इस बार ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इसमें कश्मीरी लोक संगीत के साथ साथ युवा पीढ़ी के बैंड ग्रुप को भी बुलाया जाएगा। इसके अलावा एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी। ट्यूलिप गार्डन के एंट्री गेट पर टिकट काउंटर बढ़ाए जाएंगे ताकि भीड़ कम हो। इसके अलावा गार्डन में जगह-जगह आटोमेटिक सैनिटाइजर्स लगाए जाएंगे और साथ ही जगह-जगह प्ले कार्ड्स लगाए जाएंगे जिन पर कोविड एसओपी के पालन संबंधी संदेश लिखे जाएंगे।

जनवरी-फरवरी में 45 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
सूत्रों के अनुसार वर्ष 2020 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक घाटी आने वाले पर्यटकों की संख्या कुल 41,267 थी जिसमें से केवल दिसंबर के महीने में ही 13,237 पर्यटक घाटी में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने पहुंचे थे। इस वर्ष अब तक जनवरी में 19,102 और फरवरी में 26,000 पर्यटक कश्मीर का रुख कर चुके हैं। मार्च में अब तक पांच हजार के करीब पर्यटक पहुुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed