फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: कटड़ा में डीआईजी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने शनिवार को कटड़ा नगर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसएसपी रियासी परमवीर सिंह, एसपी कटड़ा कामेश्वर पुरी तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दौरे के दौरान डीआईजी ने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्हें श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और उनकी हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर समय तत्पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्री माता वैष्णो देवी धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग और कटड़ा नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है।
डीआईजी ने नशा मुक्ति अभियान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के लिए लोगों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जम्मू-कश्मीर पुलिस का सहयोग करें ताकि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयासों से नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

दौरे के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नगर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed