{"_id":"6a19e4e3e5e040e8710c6315","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-111754-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक समर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक समर ब्रेक
विज्ञापन
गांदरबल। कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अनुमोदित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार विश्वविद्यालय में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक छात्रों और फैकल्टी सदस्यों के लिए समर ब्रेक रहेगा। इसके बाद 13 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।
इस दौरान शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रखने के लिए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें विषम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिना रुकावट चलती रहेगी। रिसर्च स्कॉलर्स और प्रोजेक्ट स्टाफ विभागाध्यक्षों की देखरेख में ऑनलाइन माध्यम से अपना शोध कार्य जारी रखेंगे। आवश्यकता पड़ने पर विभागाध्यक्ष ऑनलाइन/रेमेडियल क्लास, मेंटरिंग सेशन, प्रोजेक्ट रिव्यू और डिसर्टेशन गाइडेंस कर सकते हैं।
इलेक्टिव बकेट कोर्स की परीक्षाएं कक्षाएं शुरू होने के बाद दोपहर के सत्र में वैकल्पिक दिनों पर आयोजित की जाएंगी। प्रशासनिक डीन, स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष और प्रशासनिक जिम्मेदारी वाले फैकल्टी सदस्य सामान्य रूप से कार्य करेंगे। उन्हें छुट्टी लेने के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति आवश्यक है। सभी प्रशासनिक कार्यालय और नॉन-टीचिंग स्टाफ भी समर ब्रेक के दौरान सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।