{"_id":"6a19e4117875821ded04fdb7","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-111752-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नेसबल सुंबल में पानी का संकट गहराया, हजारों कनाल धान और बाग सूखने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नेसबल सुंबल में पानी का संकट गहराया, हजारों कनाल धान और बाग सूखने की कगार पर
विज्ञापन
गांदरबल में सिंचाई की कमी से सूखी जमीन।
- फोटो : gandarbal news
गांदरबल। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल इलाके के नेसबल में पानी का भीषण संकट खड़ा हो गया है। सिंचाई और राजस्व विभाग की कथित लापरवाही के चलते ऐतिहासिक डब नहर बंद पड़ी है। इससे हजारों कनाल धान की जमीन, बाग और सब्जियों के खेत बंजर हो रहे हैं। वहीं परेशान किसानों ने बताया कि करीब 15ॅ हजार कनाल कृषि भूमि बुरी तरह प्रभावित हुई है। नहर लंबे समय से बंद और खराब रखरखाव के चलते जाम पड़ी है।
धान की खेती के अहम सीजन में इलाका सिंचाई के मुख्य स्रोत से वंचित है। इस समस्या को लेकर विरोध कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद नहर की समय पर सफाई, गाद निकालने और मरम्मत का काम नहीं हुआ। उनका कहना है कि पानी को दूसरे इलाकों की तरफ मोड़ दिया गया है जबकि नेसबल खामोशी से नुकसान झेल रहा है। नेसबल में धान के खेत पूरी तरह सूख चुके हैं। बाग और सब्जियों के खेत भी बर्बाद होने की कगार पर हैं।
किसानों ने कहा अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा कृषि बेल्ट बंजर हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने डब नहर की तुरंत सफाई और बहाली, सुच, अहान और शालखुरू में वॉटर गेज लगाने और अहान से नेसबल तक नहर की पूरी गाद निकालने की मांग की ताकि पानी का बंटवारा सही हो सके। किसानों का कहना है कि नेसबल भले ही बांदीपोरा जिले में आता है, लेकिन इसकी सिंचाई व्यवस्था गांदरबल जिले के अधीन है। इसी प्रशासनिक उलझन और अधिकारियों की बेरुखी ने किसानों को गहरे संकट में डाल दिया है। किसानों ने डीसी गांदरबल से निजी तौर पर दखल देने और संबंधित विभागों को तुरंत मशीनरी व मैनपावर लगाकर नहर बहाल करने का निर्देश देने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि लगातार देरी और लापरवाही से इलाके में बड़ी कृषि तबाही आ सकती है। धान, बागवानी और सब्जी की खेती पर निर्भर सैकड़ों परिवारों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।