{"_id":"6a304c3f7541301c550d4e27","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11006-112342-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गुलमर्ग के 9 बड़े होटल कारोबारियों को समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गुलमर्ग के 9 बड़े होटल कारोबारियों को समन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुलमर्ग में कथित भूमि लेन-देन अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत नौ प्रमुख होटल कारोबारियों को तलब किया है। तलब किए गए लोगों में ग्रैंड मुमताज़ होटल के मालिक मुश्ताक अहमद उर्फ मुश्ताक छाया भी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार ईडी की तरफ से जिन्हें समन जारी किए गए, उनमें अन्य होटल कारोबारियों में मुश्ताक अहमद बुर्जा, मंज़ूर अहमद बुर्जा, नज़ीर अहमद मीर, मंज़ूर अहमद खान, अब्दुल हामिद डार, सैयद मुसादिक शाह, इब्राहिम खान और सदफ़ शाह शामिल हैं।
सूत्रों ने बताया कि सभी होटल कारोबारियों को सोमवार से ईडी के समक्ष पेश होने और वित्तीय व संपत्ति संबंधी दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक होटल व्यवसायी को अलग-अलग दिन पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
ईडी ने समन में बैंक खातों का विवरण, चल-अचल संपत्तियों के रिकॉर्ड, राजस्व दस्तावेज, लीज डीड, पिछले पांच वर्षों के आयकर रिटर्न तथा तत्कालीन जम्मू-कश्मीर रोशनी अधिनियम के तहत दायर आवेदनों से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।
ये समन धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी किए गए हैं। ईडी की यह कार्रवाई गुलमर्ग में भूमि आवंटन और संपत्ति संबंधी लेन-देन की जांच के दायरे को और व्यापक बनाने के रूप में देखी जा रही है। मामले की जांच जारी है।