{"_id":"6a30565a5fb9301c02016e8f","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11006-112330-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: राखी ब्राह शांगुस में सांसद खटाना ने लगाया जन दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: राखी ब्राह शांगुस में सांसद खटाना ने लगाया जन दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग। राज्यसभा के नामित सांसद गुलाम अली खटाना ने राखी ब्राह शांगुस में एक जन दरबार एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं, मांगें और विकास संबंधी मुद्दे सुने।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। लोगों ने सड़क संपर्क, बिजली आपूर्ति, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, रोजगार, कृषि, बागवानी, पर्यटन, सामाजिक कल्याण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।
जनता ने क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा ढांचे को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद खटाना ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों और शिकायतों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समावेशी और जन-केंद्रित विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
सांसद ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की और अधिकारियों से जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों पर फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को जमीनी स्तर पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।