{"_id":"6a3056ea0c927c746403cd86","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11006-112328-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मुख्य सचिव ने जेकेडब्ल्यूआरआरए के अध्यक्ष को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मुख्य सचिव ने जेकेडब्ल्यूआरआरए के अध्यक्ष को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को जल संसाधन क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करते हुए जम्मू-कश्मीर जल संसाधन नियामक प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष को शपथ दिलाई।
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सिविल सचिवालय में आयोजित एक समारोह में सुरेश कुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और जल संसाधन विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने इस मौके पर गुप्ता को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की समझ से प्राधिकरण के कामकाज को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का सतत, न्यायसंगत और कुशल प्रबंधन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
जेकेडब्ल्यूआरआरए एक वैधानिक निकाय है। इसका उद्देश्य जल संसाधनों के विकास, प्रबंधन और संरक्षण की निगरानी करना है। यह संस्था जल सुरक्षा सुनिश्चित करने, एकीकृत जल प्रबंधन को बढ़ावा देने और सरकार को नीतिगत सलाह देने में अहम भूमिका निभाती है।
गुप्ता की नियुक्ति जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जारी अधिसूचना एसओ 164 तिथि 9 जून 2026 के तहत की गई थी। वे 1991 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं और अपने करियर में उन्होंने वन, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।