{"_id":"6a91e278917325983b0626db","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-115195-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जंस्कार में ‘जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज’ को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जंस्कार में ‘जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज’ को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज़ांस्कर। जंस्कार जिले के पदुम स्थित डाक बंगले में ‘जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज’ को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना और क्षेत्र के उभरते कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करना था।
कार्यशाला का नेतृत्व वेव्स ओटीटी के प्रोग्राम ऑफिसर राजीव कुमार दुबे और आदित्य कुमार सिंह तथा लद्दाख यूटी के नोडल अधिकारी ने किया। प्रतिभागियों को चैलेंज के उद्देश्यों, भागीदारी प्रक्रिया और इससे मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने युवा और उभरते कंटेंट क्रिएटर्स से जंस्कार की अनूठी कहानियों, संस्कृति, विरासत और विविधता को मंच के माध्यम से प्रस्तुत करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रतिभागियों के चैलेंज और पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़े सवालों का भी समाधान किया गया। कार्यशाला के समापन पर जंस्कार के लोगों से चैलेंज में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए इस मंच का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई।