{"_id":"6a3c33ddbdd73304fc0cf7d7","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-112736-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पद्मसंभव को समर्पित है हेमिस उत्सव : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पद्मसंभव को समर्पित है हेमिस उत्सव : एलजी
Thu, 25 Jun 2026 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पवित्र हेमिस मठ का दौरा किया और वार्षिक हेमिस उत्सव में भाग लिया। लद्दाख के सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है।
अपने इस दौरे को सौभाग्यपूर्ण बताते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि यह उत्सव गुरु पद्मसंभव को समर्पित है और लद्दाख की समृद्ध बौद्ध विरासत, जीवंत परंपराओं तथा हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की गहरी आस्था को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर श्रद्धालु पवित्र अनुष्ठानों, पारंपरिक मुखौटा नृत्यों और प्रार्थनाओं के साक्षी बनते हैं। उपराज्यपाल सक्सेना ने हेमिस मठ के भिक्षुओं और लद्दाख के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि वे इस अनमोल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित और विश्व के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हेमिस उत्सव लद्दाख की सदियों पुरानी परंपराओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने शांति, सौहार्द और आध्यात्मिक ज्ञान की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि गुरु पद्मसंभव का आशीर्वाद समाज को एकता, सद्भाव और कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहेगा। वार्षिक हेमिस उत्सव लद्दाख के सबसे प्रसिद्ध बौद्ध उत्सवों में से एक है।