{"_id":"6a35a6c90a3e39ca430314f9","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-112537-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आबकारी नीति को लेकर 23 जून को लद्दाख बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आबकारी नीति को लेकर 23 जून को लद्दाख बंद का आह्वान
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के विभिन्न हितधारक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित आबकारी नीति, भूमि संबंधी चिंताओं, परिवहन तथा पर्यटन से जुड़े मुद्दों के विरोध में 23 जून को शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया है।
लद्दाख बौद्ध संघ के अध्यक्ष छेरिंग दोरजे लाकरूक के नेतृत्व में हितधारकों ने लद्दाख में अतिरिक्त शराब दुकानों (वाइन शॉप्स) को खोलने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए नई आबकारी नीति को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही एलपीडीडी योजना को पुनः शुरू किए जाने की संभावना तथा क्षेत्र में कथित धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।
हितधारकों ने घोषणा की कि बंद के दौरान सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, जबकि रेस्तरां दोपहर तक बंद रखने के बाद पुनः खोले जा सकेंगे। पर्यटकों को असुविधा से बचाने के लिए टैक्सी सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार सिंगे नामग्याल चौक से पोलो ग्राउंड तक एक विरोध रैली निकाली जाएगी, जहां विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि लद्दाख भर के धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है।