{"_id":"6a174625b900710ae9071aba","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-111721-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एनएचपीसी के निदेशक ने लद्दाख स्थित निमू बाजगो पावर स्टेशन का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एनएचपीसी के निदेशक ने लद्दाख स्थित निमू बाजगो पावर स्टेशन का दौरा किया
Thu, 28 May 2026 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Updated Thu, 28 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम। एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) उत्तम लाल ने 24 से 26 मई तक निमू बाजगो पावर स्टेशन के तीन दिवसीय दौरे का समापन किया। इस अवसर पर लद्दाख पुलिस ने उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया। अपने दौरे के दौरान निदेशक (कार्मिक) ने पावर स्टेशन के अधिकारियों, प्रशिक्षु अभियंताओं, जूनियर इंजीनियरों तथा युवा पेशेवरों के साथ व्यापक संवाद किया।
उन्होंने एनएचपीसी की कर्मचारी हितैषी नीतियों और संगठनात्मक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को निगम की प्रगति एवं उत्कृष्टता में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रस्तावित उत्कर्ष योजना की जानकारी भी साझा की। इसका उद्देश्य एनएचपीसी अधिकारियों का समग्र विकास करना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लीडरशिप डेवलपमेंट सेल के जरिए भविष्य के नेतृत्व को मजबूत किया जाएगा तथा संगठन के भीतर सक्षम नेतृत्व तैयार किया जाएगा।
कर्मचारियों के कल्याण पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से खेलकूद एवं मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां टीम भावना, सौहार्द और सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत निदेशक (कार्मिक) ने पौधरोपण अभियान, हस्ताक्षर अभियान तथा सेल्फी बूथ गतिविधियों में भी भाग लिया। इसमें कर्मचारियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
अपने दौरे के समापन पर उन्होंने नुरला स्थित आर्टिलरी ब्रिगेड का भी दौरा किया। यहां उन्होंने ब्रिगेडियर सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण चर्चा की। इस दौरान नागरिक-सैन्य सहयोग, आपसी समन्वय तथा दूरदराज क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।