Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: लेह में राष्ट्रीय स्तर की आईपी यात्रा का उद्घाटन

विज्ञापन
jammu kashmir news
लेह। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से लेह में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के बौद्धिक संपदा (आईपी) यात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य लद्दाख के उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और छात्रों के बीच नवाचार को बढ़ावा देना तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता मजबूत करना है। उद्घाटन सत्र में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें वरिष्ठ अधिकारी, आईपीआर विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल थे।
विज्ञापन


लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व अध्यक्ष ताशी ग्यालसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पेटेंट, ट्रेडमार्क तथा भौगोलिक संकेत (जीआई) जैसे आईपी उपकरणों के माध्यम से लद्दाख के पारंपरिक ज्ञान, स्वदेशी उत्पादों और सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पश्मीना के लिए जीआई टैग हासिल करने में परिषद की उपलब्धि का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पेटेंट, ट्रेडमार्क, जीआई पंजीकरण, आईपी फाइलिंग प्रक्रियाओं और व्यावसायीकरण पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही एमएसएमई और नवोन्मेषकों की सहायता के लिए एक आईपी हेल्पडेस्क शिविर भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed