{"_id":"6994c1531c4b779c1c02bd99","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-109698-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एलजी के समक्ष उठाए रोजगार विकास और पर्यटन से जुड़े मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एलजी के समक्ष उठाए रोजगार विकास और पर्यटन से जुड़े मुद्दे
विज्ञापन
लेह। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मंगलवार 17 फरवरी को लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से उपराज्यपाल सचिवालय में मुलाकात की। उन्हें रोजगार, विकास और पर्यटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया।
लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल के साथ कई विषयों पर चर्चा की। पूर्व पार्षद त्सेरिंग सांडुप और कुंजंग लोटस के नेतृत्व में नुब्रा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप-डिवीजन से संबंधित विकास मुद्दों को उजागर किया। जंस्कार के स्कालजांग नामग्याल गारा ने पिपिटिंग से जुड़े विकास मामलों को उठाते हुए उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।
पूर्व कार्यकारी पार्षद गुलाम मेहदी और पार्षद त्सेरिंग सांडुप के नेतृत्व में बोगदांग और तुर्तुक के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने भी अपने क्षेत्रों के विकास संबंधी मुद्दे सामने रखे।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और उनके मुद्दों के समाधान के लिए समयबद्ध हस्तक्षेप का आश्वासन दिया। उन्होंने लद्दाख में, विशेषकर नुब्रा और चांगथांग में, पर्यटन की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि सीमा और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और लोगों की आजीविका को सशक्त बनाने के लिए प्रशासन नए पर्यटन स्थलों की खोज में निरंतर प्रयासरत है।