{"_id":"6a9dbb1badc8f38dea08aab3","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-202-1-udh1011-140224-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: संकरी देवता मेला 8 से 10 सितंबर तक, नागरिकों से शामिल होने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: संकरी देवता मेला 8 से 10 सितंबर तक, नागरिकों से शामिल होने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। संकरी देवता मेला इस वर्ष 8 से 10 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय मेले में दंगल, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के साथ वासुकी यात्रा के तहत निकाली जाने वाली छड़ी यात्रा मुख्य आकर्षण रहेगी। आयोजकों ने नागरिकों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।
कमेटी के अध्यक्ष पर्वत सिंह ने बताया कि मेले के पहले दिन दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ खेल कार्यक्रम होंगे। वहीं तीसरे दिन बुधवार, 10 सितंबर को वासुकी यात्रा के तहत छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने नागरिकों से बाबा संकरी के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करने और छड़ी यात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से लोगों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल होकर इसे सफल बनाएंगे।