{"_id":"6af616d6186db5626201bb01","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-202-1-sjam1015-142847-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आज से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व, प्रवासी परिवारों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आज से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व, प्रवासी परिवारों में उत्साह
विज्ञापन
उधमपुर। सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाने को लेकर उधमपुर में रह रहे प्रवासी परिवारों में उत्साह का माहौल है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आकर उधमपुर में रह रहे प्रवासी समुदाय के लोग पूरे श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ महापर्व मनाएंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करेंगे।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला छठ महापर्व इस वर्ष 13 नवंबर शुक्रवार से शुरू होगा और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। छठ पूजा को लेकर प्रवासी परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा के लिए बांस से बने सूप और दउरा, नारियल, गन्ना, मौसमी फल, ठेकुआ, दीपक तथा अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।
चार दिनों तक निभाई जाएंगी धार्मिक परंपराएं
आज 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। पहले दिन व्रती स्नान कर शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। 14 नवंबर को खरना के दिन पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।
विज्ञापन
15 नवंबर को संध्या अर्घ्य के दौरान श्रद्धालु जलाशयों में खड़े होकर डूबते सूर्य को दूध और जल अर्पित करेंगे। अगले दिन 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगे।
प्रकृति और आस्था का अनूठा संगम है छठ पूजा
शहर के सीईओ कार्यालय के समीप रहने वाले प्रवासी चंदन कुमार, प्रकाश, राम मनोहर, तेजी लाल व अन्य ने बताया कि छठ महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है। इस पर्व में सूर्य को जीवन, ऊर्जा और प्रकाश का स्रोत मानकर उनकी आराधना की जाती है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की पूजा की जाती है। श्रद्धालु परिवार की सुख-शांति, संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।
उधमपुर में रहने वाले प्रवासी परिवारों के लिए यह पर्व अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़े रहने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। अपने गृह राज्यों से दूर रहने के बावजूद प्रवासी समुदाय पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाता है। जलाशयों के किनारे होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों से आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी मिलता है।