{"_id":"69d0221794c3b804de0c3456","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-877088-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: उड़ी के तत्कालीन नायब तहसीलदार व पटवारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: उड़ी के तत्कालीन नायब तहसीलदार व पटवारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दो सरकारी कर्मचारियों तत्कालीन नायब तहसीलदार उड़ी अल्ताफ हुसैन खान और पटवारी प्रदीप कुमार के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट पेश की है।
इन पर रिश्वत लेने का आरोप है। एसीबी को 11 सितंबर 2023 को बारामुला जिले के उड़ी निवासी से एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने 10 मरला जमीन खरीदी थी और उस पर एक घर बनाया था। जमीन बेचने वाले के साथ विवाद होने के कारण शिकायतकर्ता जरूरी राजस्व दस्तावेज के लिए तहसील कार्यालय उड़ी गया।
आरोप लगाया गया कि आरोपी अधिकारियों ने जरूरी रिपोर्ट और दस्तावेज देने के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी, जिसे बाद में बातचीत करके 1 लाख रुपये तय किया गया।
विज्ञापन
भ्रष्ट तरीकों के आगे न झुकते हुए शिकायतकर्ता ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए एसीबी पुलिस स्टेशन बारामुला में लिखित शिकायत दी। जांच के बाद एक मामला दर्ज किया गया और एक जाल बिछाया गया।
इस ऑपरेशन के दौरान आरोपी अल्ताफ हुसैन खान को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। रिश्वत की रकम उसके पास से बरामद कर ली गई और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच में जुटाए गए सबूतों के आधार पर प्रथम दृष्टया दोनों आरोपी अधिकारियों की संलिप्तता साबित हुई है, जिसमें पटवारी प्रदीप कुमार की भूमिका भी शामिल है।