{"_id":"69c593442fc709b8020ff767","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-869132-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: घाटी में लगातार दूसरे दिन भी कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: घाटी में लगातार दूसरे दिन भी कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ रही
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लोग घबराकर खरीदारी करते दिखे। ईरान और अमरीका के बीच चल रहे संघर्ष के बीच ईंधन की कमी की अफवाहों के चलते लोग अपनी गाड़ियों में तेल भरवाने के लिए कतारों में खड़े हो गए। हालांकि, प्रशासन ने लोगों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि जरूरी चीज़ों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के कई हिस्सों से पेट्रोल और डीजल की घबराहट भरी खरीदारी की खबरें मिलीं जहां लोग अपनी गाड़ियों और डिब्बों वगैरह के साथ ईंधन स्टेशनों पर कतारों में खड़े थे। उन्होंने बताया कि शहर और घाटी के अन्य हिस्सों में कई पेट्रोल पंपों पर लोगों और गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं।
अधिकारियों ने बताया कि कई ईंधन स्टेशन बंद थे और लोगों को वापस भेज रहे थे। यह कहते हुए कि पंपों में तेल खत्म हो गया है। कई पेट्रोल पंपों पर लोगों को अपनी गाड़ियों की टंकियां भरवाने के लिए अपनी बारी का घंटों इंतज़ार करना पड़ा। एक स्थानीय महराज गनई ने कहा कि मेरी गाड़ी में आधी टंकी डीजल था लेकिन जिस तरह की अफवाहें चल रही हैं सोचा पूरी भरवा लूं। इसके लिए मुझे लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ा और करीब पौने घंटे के बाद मुझे मौका मिला। उन्होंने बताया कि लोग अपनी कारों की टंकियां पूरी तरह भर रहे थे और कुछ लोग तो डिब्बों और दूसरे बर्तनों में भी पेट्रोल भर रहे थे।
विज्ञापन
एक अन्य स्थानीय यावर अहमद ने बताया कि सोशल मीडिया ऐसी अफवाहों से भरा पड़ा है। इसने लोगों में घबराहट पैदा कर दी है और जब भी ऐसी घबराहट फैलती है तो कश्मीर के लोग सबसे पहले पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ते हैं। श्रीनगर के बटमालू इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक ने कहा कि लोग बेवजह घबराहट पैदा कर रहे हैं और घबराकर खरीदारी कर रहे हैं जिससे कई ईंधन स्टेशनों को अपना काम बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति में कोई कमी नहीं है, ईंधन उपलब्ध है लेकिन हमें पंप बंद करना पड़ा क्योंकि लोगों में बहुत भीड़ और घबराहट थी। कुछ पेट्रोल पंप और ईंधन एजेंसियां पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के लिए बिक्री को सीमित कर रही हैं।
गौरतलब है कि इस बीच संभागीय प्रशासन ने लोगों को घबराकर खरीदारी न करने की चेतावनी दी है। कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने कहा कि घाटी में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और पूरी घाटी में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इसे नियमित रूप से फिर से भरा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें और इस बात पर ज़ोर दिया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है। गर्ग ने चेतावनी दी कि जो लोग गलत जानकारी फैलाएंगे या जनता के बीच बेवजह घबराहट पैदा करने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घाटी के अलग-अलग जिलों में अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और लोगों से अपील की कि वे पेट्रोल पंपों पर बेवजह भीड़ न लगाएं। कई के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।