{"_id":"69c593d9002f73f0d7080905","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-869103-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर के लाल चौक के बीचोबीच कड़ी सुरक्षा में निकाली गई शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर के लाल चौक के बीचोबीच कड़ी सुरक्षा में निकाली गई शोभा यात्रा
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आज भी हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा कायम है। श्रीनगर के लाल चौक के बीचो बीच कड़ी सुरक्षा में निकाली गई शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी ने कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों के प्रति पूरा सहयोग दिखाया।
यात्रा में भगवान राम की फूलों से सजी झांकी निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान भक्ति संगीत पर कश्मीरी रिवायती भजन भी गाए गए। हाथों में ढोलक और घंटियां लिए भक्तों ने भजन गाकर इस शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा कश्मीरी पंडित महिलाएं भजनों पर नाचती दिखाई दीं।
इस शोभायात्रा में स्थानीय कश्मीरी समुदाय के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। यही कामना की गई कि यह भाईचारा भविष्य में भी ऐसे ही बना रहे। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना की गई कि कश्मीर घाटी में सदा अमन और शांति बनी रहे और सभी समुदाय के लोग भाईचारे से रहें।
विज्ञापन
एक स्थानीय कश्मीरी पंडित अशोक ने कहा कि लाल चौक के बीचोबीच निकाली गई यह शोभा यात्रा कश्मीर की एकता और भाईचारे का संदेश देती है। जिस तरह से कश्मीरी भाइयों को हमने ईद पर बधाई दी वैसे ही इन्होंने आज हमारा स्वागत कर हमें भी बधाई दी। हमें एक दूसरे के धर्मों का आदर करना चाहिए क्योंकि माहौल खराब करने से कुछ हासिल नहीं हो पाएगा।
शोभायात्रा श्रीनगर के टेंकीपोरा स्थित कथलेश्वर मंदिर से निकली। बर्बर शाह, एमए रोड, लाल चौक और हरि सिंह स्ट्रीट से होते हुए वापस अपने आरम्भ स्थान पर संपन्न हुई।
.