{"_id":"699617140bd562f77100168a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-839700-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दिन में गर्मी ने सताया, अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दिन में गर्मी ने सताया, अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में बुधवार को तेज धूप रही। इससे दिन का पारा सामान्य से नौ डिग्री तक अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 24 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 25 से 26 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। 27-28 फरवरी को थोड़े से बादल छाए रहेंगे। 28 की रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 1-2 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.5 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है।